24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व सीएम एनडी तिवारी के बेटे का दिल का दौरा पड़ने से निधन, सीएम योगी ने जताया दुख

यूपी उत्तराखंड के पूर्व सीएम नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर का हार्ट अटैक से निधन हो गया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 16 Apr 2019, 7:18 PM IST

nd tiwari

पूर्व सीएम एनडी तिवारी के बेटे का दिल का दौरा पड़ने से निधन

लखनऊ. यूपी और उत्तराखंड के पूर्व सीएम नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर का हार्ट अटैक से निधन हो गया। रोहित शेखर को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में एडमिट किया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। साउथ दिल्ली के डीएसपी विजय कुमार ने उनकी मौत की पुष्टि की।

रोहित शेखर दिल्ली के डिफेंस कालोनी में रहते थे। पिछले साल 18 अक्टूबर को एनडी तिवारी का निधन हो गया था। रोहित शेखर से लंबी कानूनी लड़ाई के बाद एनडी तिवारी ने उन्हें अपना बेटा माना था। 2008 में रोहित शेखर ने मुकदमा दायर कर एनडी तिवारी को अपना जैविक पिता होने का दावा किया था। इसके बाद कोर्ट ने तिवारी के डीएनए मैपिंग का आदेश दिया था। 27 जुलाई, 2012 को कोर्ट ने डीएनए टेस्ट का ऐलान कर यह कहा कि रोहित शेखर एनडी तिवारी के ही जैविक बेटे हैं और उज्जवला तिनारी उनकी जैविक मां हैं।

ये भी पढ़ें:राहुल-स्मृति को यह निर्दलीय प्रत्याशी देगा टक्कर, कहा दोनों को मैदान छोड़ देना चाहिए

सीएम योगी ने जताया दुख

रोहित शेखर की मृत्यु पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त की हैं।