लखनऊ. नीजर शेखर (Neeraj Shekhar) ने हाल ही मे राज्यसभा सांसद (Rajyasabha MP) व समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद वे भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) में शामिल हो गए। और अब वे दोबारा राज्यसभा की ओर कूच करने जा रहे हैं। भाजपा के उन्हें यूपी से राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद, नीरज शेखर ने बुधवार को सीएम योगी, प्रदेश अध्यक्ष व दोनों डिप्टी सीएम की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया जिसके बाद से उनके विजयी होने की चर्चाएं जोरों पर हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि 14 अगस्त, शुक्रवार को ही नामांकन दाखिल करने की आखिर तारीख थी, लेकिन विपक्ष से किसी ने दावेदारी पेश नहीं की। साथ ही राज्यसभा में भाजपा का प्रचंड बहुमत नीरज की जीत को पक्की करता दिख रहा है।