लखनऊ. हर साल नए साल का जश्न और पिछले साल की विदाई लोग धूमधाम से करते हैं। देश व प्रदेश के अलग-अलग कोने में 31 दिसंबर और एक जनवरी की रात लोग धूम धड़ाके के साथ मनाते हैं। आधी रात तक पार्टी, नाच-गाना, म्यूजिक मस्ती, डीजे नाइट को फुल इंजॉय कर लोग नए साल का स्वागत करते हैं। लेकिन इस बार यह जश्न कुछ फीका पड़ सकता है। या फिर यूं कहें कि इस बार नए साल का वेलकम करने के लिए आपको थोड़ी सी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि नए साल का कोई भी आयोजन कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए ही मनाया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए अगर कोई आवेदन करता है, तो उसे प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। साथ ही कुछ शर्तों का पालन भी करना होगा। इनका उल्लंघन न करने पर ही संस्था को मंजूरी मिलेगी।