
असदुद्दीन ओवैसी(बांयें) काफी समय से यूपी में अपनी राजनीति के विस्तार की कोशिश में लगे हैं।
UP Nikay Chunav Result 2023: यूपी निकाय चुनाव के नतीजों में असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानी AIMIM छाप छोड़ने में कामयाब रही है। पार्टी ने 5 नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद जीतने में कामयाबी पाई है। साथ ही नगर निगमों में पार्टी के 75 पार्षद बने हैं। इसके अलावा मेरठ में आप का मेयर कैंडिडेट दूसरे स्थान पर रहा है। यहां सपा तीसरे नंबर पर आई है। वहीं मुजफ्फरनगर में भी पार्टी को 10 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं।
5 जगह बने AIMIM के चेयरमैन
संभल नगर पालिका से AIMIM की आशिया मुशीर, हाथरस जिले के सिकंदरा राव से मोहम्मद मुशीर, कानपुर के घाटमपुर से अब्दुल अहद, मुरादाबाद की कुंदरकी नगर पंचायत से जीनत मेहंदी और बरेली की थिरिया निजावत खान नगर पंचायत से इमरान खान जीते हैं।
2017 के यूपी निकाय के चुनाव में एआईएमआईएम नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष की केवल एक सीट जीत सकी थी और 32 पार्षद चुने गए थे। इस बार पार्टी ने न केवल अपने प्रदर्शन में सुधार किया है, बल्कि सपा को भी एक बड़ा झटका दिया है।
AIMIM का प्रदर्शन, सपा को है बड़ा झटका
हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने जिस तरह से मुस्लिमों के बीच एक जगह बनाई है। वह समाजवादी पार्टी को एक बड़ा झटका भी दिया है। सपा को बीते कुछ चुनावों से यूपी में मुस्लिमों का बड़ा हिस्सा खुलकर समर्थन करता रहा है। ऐसे में मुसलमान खिसके तो अखिलेश यादव के लिए पश्चिम यूपी समेत प्रदेश के बड़े हिस्से में वजूद बचाना मुश्किल हो जाएगा।
सपा के निशाने पर रही है AIMIM
समाजवादी पार्टी हमेशा से एआईएमआईएम को भाजपा की बी टीम कहती रही है। मेरठ में एआईएमआईएम के मेयर उम्मीदवार मोहम्मद अनस ने कहा कि हमारी वजह से सपा नहीं बल्कि सपा की वजह से हम हारे हैं। ऐसे में बी टीम कौन है। 1 लाख 28 हजार वोट पाने वाले अनस ने कहा कि मुस्लिमों की ओर से ये ओवैसी को जन्मदिन का तोहफा है।
यह भी पढ़ें: Nikay Chunav Result: 2 सीटों पर दो कैंडिडेट के निकले बराबर वोट, फिर ऐसे हुआ विजेता का फैसला
Updated on:
14 May 2023, 4:05 PM IST
Published on:
14 May 2023, 4:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.