17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा में शामिल हुए निरहुआ के साथ हुआ कुछ ऐसा, होने लगी सांसद अंशुल वर्मा से तुलना

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने बुधवार को लखनऊ स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय मेें प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Mar 28, 2019

Nirahua

Nirahua

लखनऊ. लोकसभा चुनाव से पहले कई भोजपुरी कलाकार भी राजनीतिक दलों की सदस्यता ले रहे हैं। इन्हें में से एक हैं दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ जो बुधवार को लखनऊ स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय मेें प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडे की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान यहां पर ली गई उनकी एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है, जिसमें पार्टी आलाकमान कुर्सी पर बैठे हैं, लेकिन वह पीछ खड़े हैं। पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस निरहुआ के लिए ही रखी गई थी, ऐसे में उन्हें ही बैठने के लिए कुर्सी न मिलना लोगों के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ। इसी की एक तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर खूब मजाक भी उड़ाया जा रहा कि आजमगढ़ की सीट पर चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले निरहुआ को पार्टी कार्यालय में बैठने तक के लिए सीट नहीं मिली है। कुथ लोगों ने उनकी तुलना भाजपा सांसद अंशुल वर्मा से भी कर दी जो कि सपा में शामिल हुए हैं।

ये भी पढ़ें- प्रियंका गांधी का बहुत बड़ा बयान, कहा- ...तो मैं जरूर लड़ूंगी लोकसभा चुनाव, इस खबर से मचा हड़कंप

तस्वीर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय, गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे व बीजेपी विधायक पंकज सिंह समेत कई नेता कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं, लेकिन निरहुआ खड़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को कुछ फैंस ने निरहुआ के प्रति अनादर करार दिया तो कुछ ने इसे लेकर निरहुआ का मजाक भी उड़ाया।

अंशुल वर्मा से हुई तुलना-

एक शख्स ने तो निरहुआ की तुलना भाजपा से सपा में शामिल हुए हरदोई से वर्तमान सांसद अंशुल वर्मा से की जिनको अखिलेश यादव के बगल वाली सीट पर बड़े आदर के साथ बैठाया गया था। अंशुल वर्मा ने भी बुधवार को ही सपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग