अयोध्या. राम मंदिर (Ram Mandir) निर्माण के आकार को लेकर तस्वीर साफ होने लगी है। मुख्य वास्तुकार चंद्रकांत सोमपुरा के पुत्र आशीष चंद्रकांत सोमपुरा का दावा है कि मंदिर के मॉडल में बदलाव नहीं होगा लेकिन डिजाइन में बदलाव जरूर किया जाएगा। उनका दावा है कि मंदिर पिंक स्टोन से बनेगा और इसमें लोहे का प्रयोग नहीं होगा।