लखनऊ. यूपी में सपा-बसपा का नहीं कांग्रेस और बसपा का मेल होगा। पूरे देश में बसपा और कांग्रेस का गठबंधन होने जा रहा है। यह बात भाजपा के विधानपरिषद सदस्य और शिया समाज के संयोजक बुक्कल नवाब ने कही। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि सपा और बसपा में मेल किसी कीमत पर नहीं होगा। बसपा सपा को केवल १७ सीटें दे रही है। ऐसे में इन दोनों का मेल नहीं होगा। बसपा और कांग्रेस का मेल हो रहा है। कई राज्यों में कांग्रेस और बसपा में मेल हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह मेल पूरे देश में हो रहा है अगर मेरी बात गलत हो जाए तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। उन्होंने दावा किया कि कोई कितना गठबंधन कर ले, २०१९ में नरेंद्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।