27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोहिया संस्थान के  निदेशक को नोटिस, नहीं जमा किया आउटसोर्स कर्मियों का EPF

कर्मचारी भविष्य निधि ने एक सप्ताह में मांगा जवाब, संस्थान में कुल लगभग 3000 कर्मचारी तैनात हैं जिनका ईपीएफ जमा हो रहा है कि नहीं इसकी जांच होनी चाहिए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 8 Feb 2023, 7:47 AM IST

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का हुआ उत्पीड़न

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का हुआ उत्पीड़न

आउटसोर्स कर्मियों का ईपीएफ जमा ना किए जाने के मामले में कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय ने लोहिया संस्थान के निदेशक को नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह के अंदर जवाब मांगा है। यह नोटिस इपीएफ के अपर क्षेत्रीय आयुक्त की तरफ से नोटिस जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि एक सप्ताह के अंदर कार्यरत कर्मचारियों के ईपीएफ का ब्यौरा नहीं देने पर लोहिया संस्थान के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें: यूपी में रोडवेज बसों का सफर होगा महंगा, जानिए कितना बढ़ा किराया

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का हुआ उत्पीड़न

गोमती नगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में आउटसोर्सिंग के तहत तैनात कर्मियों का उत्पीड़न किए जाने का मामला लगातार बना हुआ है। जब संस्थान के ही एक पीड़ित कर्मचारी ने श्रम आयुक्त कार्यालय में वेतन भुगतान के लिए मुकदमा किया तो ईपीएफ विभाग द्वारा कर्मचारी से संबंधित सारा ब्यौरा मांग लिया गया है। पीड़ित कर्मचारी ने कई माह का वेतन बकाया होने तथा ईपीएफ जमा किए जाने की शिकायत की थी जिस पर मामले को संज्ञान लेते हुए लोहिया संस्थान को नोटिस जारी हुआ है।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव बोले - बीजेपी पिछड़ों दलितों का आरक्षण खत्म कर रही

ईपीएफ की जांच हो : कर्मचारी

कर्मचारी द्वारा बकाया वेतन 31,500 का 10 गुना के साथ ही अन्य खर्चे सहित भुगतान किए जाने की मांग की है। अब देखना है कि संस्थान की ओर से ईपीएफ आयुक्त को कितने कर्मचारियों के ईपीएफ जमा किए जाने का साक्ष्य दिया जाता है। क्योंकि संस्थान में कुल लगभग 3000 कर्मचारी तैनात हैं जिनका ईपीएफ जमा हो रहा है कि नहीं इसकी जांच होनी चाहिए।