
अब दीक्षा एप से होगी पढ़ाई, अभिभावक और बच्चे जुड़ेंगे दीक्षा एप से
लखनऊ. कोरोनाकाल में बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है। वर्चुअल एजुकेशन में एक कदम आगे बढ़ाते हुए प्रदेश सरकार ने दीक्षा एप के माध्यम से पढ़ाई कराने का निर्देश दिया है। सरकारी स्कूलों के लिए शासन की ओर से दीक्षा एप के माध्यम से पढ़ाई कराने के आदेश मिले हैं। प्रत्येक शिक्षक अपने विद्यालय से जुड़े या आसपास के 10 छात्रों व अभिभावकों को दीक्षा एप से जोड़कर उसके उपयोग व विधियों की जानकारी देंगे। शासन ने आदेश जारी कर कम से कम दस छात्रों-अभिभावकों को दीक्षा एप डाउनलोड करने और उसका उपयोग कराने के लिए निर्देशित किया है। शिक्षक जिसकी रिपोर्ट शिक्षा विभाग को सौंपेंगे।
15 दिसंबर तक शिक्षा विभाग को देना है रिपोर्ट
दीक्षा एप 10 छात्रों व अभिभावकों को डाउनलोड कराया जाएगा। उसका विवरण खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी इसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजेंगे। 15 दिसंबर तक शिक्षा विभाग को रिपोर्ट देना है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बृजभूषण चौधरी ने बताया कि विभाग दीक्षा एप से पढ़ाई कराने के लिए समय समय पर शिक्षकों को निर्देशित कर रहा है। अब शासनादेश के अनुसार शिक्षक दस छात्र-अभिभावकों को दीक्षा एप डाउनलोड कराकर उसके उपयोग के लिए प्रेरित करेंगे।
Published on:
16 Nov 2020, 3:18 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.