2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल होंगे चंद्रशेखर, लखनऊ में राजभर से हुई मुलाकात

सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने बताया कि चंद्रशेखर से मुलाकात सकारात्मक रही, भागीदारी संकल्प मोर्चे में उनके शामिल होने पर सहमति बन गई है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 9 Jan 2021, 6:10 PM IST

rajbhar.jpg

आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने लखनऊ में ओम प्रकाश राजभर से मुलाकात की

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में सभी दल पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट गये हैं। भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी सहित बड़े जहां संगठन का कील-कांटा दुरुस्त करने में जुटे हैं वहीं, छोटे दल एकजुट होकर तीसरा मोर्चा तैयार कर रहे हैं। इनमें सबसे बड़ा नाम है पूर्व मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का, जिनके नेतृत्व में भागीदारी संकल्प मोर्चे का गठन किया गया है। पांच दलों के साथ शुरू हुए इस मोर्चे में लगातार छोटे दल शामिल हो रहे हैं। शनिवार को आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने लखनऊ में ओम प्रकाश राजभर से मुलाकात की।

लखनऊ के एक होटल में ओम प्रकाश राजभर और चंद्रशेखर के बीच करीब एक घंटे बातचीत हुई। मुलाकात में सहमति बनी कि आगामी विधानसभा चुनाव में चंद्रशेखर भागीदारी संकल्प मोर्चा के साथ मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने बताया कि चंद्रशेखर से मुलाकात सकारात्मक रही। भागीदारी संकल्प मोर्चे में उनके शामिल होने पर सहमति बन गई है।

यह भी पढ़ें : भाजपा, बसपा या सुभासपा, यूपी में राजभर वोटर किसके साथ?