लखनऊ. योगी सरकार के मंत्रीमंडल से बर्खास्त सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अपने तीनों विधायकों के भाजपा ज्वाइन करने को अफवाह बताया है। उन्होंने जवाब दिया है कि उनके तीनों विधायक त्रिवेणी राम, रामानंद बौद्ध और कैलाशनाथ सोनकर, चट्टान की तरह सुभासपा के साथ खड़े हैं। सभी संघर्षों के साथी हैं। भाजपा कितनी भी कोशिश कर ले उनके मंसूबे कभी कामयाब नहीं होने वाले।