1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुलायम सिंह यादव का हाल जानने मेदांता अस्पताल पहुंचे ओमप्रकाश चौटाला

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। इस दौरान उनसे मुलाकात करने बुधवार की दोपहर इंडियन नेशनल लोकदल के प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला पहुंचे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 7 Sep 2022, 3:53 PM IST

omprakash_chautala_reach_medanta_hospital_to_meet_mulayam_singh_yadav.png

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। इस दौरान उनसे मुलाकात करने बुधवार की दोपहर इंडियन नेशनल लोकदल के प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला पहुंचे। यहां उन्होंने मुलायम सिंह से मिलकर उनका हालचाल जाना। बता दें कि उनसे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार की देर शाम मुलायम सिंह से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान वहां सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद रहे। इसके अलावा जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी भी वहां मौजूद रहे थे।

अस्पताल में 45 मीनट तक रूके नीतीश कुमार

दरअसल, मुलायम सिंह यादव लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। इन दिनों वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। यहां उनसे मिलने मंगलवार की देर शाम बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे। नीतीश कुमार अस्पताल में करीब 45 मीनट तक रूके रहे। वहीं इस मुलाकात की तस्वीरें सपा प्रमुख और जदयू के ट्विटर पर शेयर की गई। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब शेयर हो रही है। वहीं दूसरी तरफ बुधवार को ओम प्रकाश चौटाला ने मेदांता पहुंचकर मुलायम सिंह से मिलकर उनका हालचाल जाना।

तस्वीरें सामने आने के बाद लोगों में खलबली

मुलायम सिंह यादव से अस्पताल जाकर मिलने वाले ओम प्रकाश चौटाला दूसरे व्यक्ति हैं। वहीं दोनों की मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद लोगों में खलबली मच गई हैं। लोगों ने तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू कर दिया। गौरतलब है कि मेदांता अस्पताल में मुलायम सिंह यादव से कई बड़े नेताओं ने मुलाकात की। सपा सांसद रामगोपाल यादव और प्रसुपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने मुलाकात की तस्वीरें उन्होंने ट्वीट करके शेयर की थी।