शिवपाल सिंह यादव के सेक्युलर मोर्चा पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि पहले वह अपना संगठन तो बनाएं. पता चला कि उनका संगठन जब तक 75 जिलों में पहुंचेगा, तब तक चुनाव ही खत्म हो जाएंगे। शिवपाल यादव से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि हमारी तो सभी से मुलाकात होती है, शिवपाल सिंह यादव से भी मुलाकात हुई थी। लालू प्रसाद यादव से भी होती है, अमर सिंह, मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, अमित शाह, सीएम योगी सभी से होती है। उन्होंने कहा कि जो सच कहता है, वह किसी से भी नहीं डरता है। सच कहने की हिम्मत बहुच कम लोगों में होती है।