प्रदेश में परिवार कल्याण विभाग में सर्वाधिक 9222 पद खाली हैं। इसके बाद राजस्व परिषद में 6028, बाल विकास एवं पुष्टहार विभाग में 3349, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग में 2268, ग्राम्य विकास विभाग में 1658, आंतरिक लेखा व लेखा परीक्षक विभाग में 1303, गन्ना एवं चीनी विभाग में 1066, बेसिक शिक्षा निदेशालय में 1055 पद खाली पड़े हैं। इसके साथ ही प्रमुख अभियंता परियोजना सिंचाई व जल संसाधन कार्यालय में 911, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में 790, लोक निर्माण विभाग में 440, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में 427, तरह सहकारी समिति व पंचायत विभाग में 412, राज्य कृषि उत्पादन एवं मंडी परिषद में 412, आबकारी विभाग में 356, औद्योगिक विकास विभाग में 240 तथा महिला कल्याण विभाग में 216 पद रिक्त हैं।