24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PDA रथयात्रा पर ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला, बोले- गुंडागर्दी और अपराध को बढ़ावा देने रायबरेली जा रहे

OP Rajbhar: मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा जिलाध्यक्ष ने सीओ से बदतमीजी की और 'चूड़ियां पहनने' को कहा, जिसे अखिलेश सही ठहरा रहे हैं।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ankit Sai

Sep 24, 2026

Om Prakash Rajbhar

ओम प्रकाश राजभर (photo- x @Sanatnimaneesh)

PDA Rath Yatra: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज रायबरेली में PDA रथयात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। इसको लेकर उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने उन पर निशाना साधा है। राजभर ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव रथयात्रा के जरिए गुंडागर्दी और अपराध को बढ़ावा देने रायबरेली जा रहे हैं। उन्होंने रायबरेली के सपा जिलाध्यक्ष पर सीओ के साथ बदतमीजी करने का आरोप लगाया। राजभर ने कहा कि जिलाध्यक्ष ने सीओ को चूड़ियां पहनने को कहा और कई अपशब्द भी कहे। उन्होंने दावा किया कि अखिलेश यादव इस व्यवहार को सही ठहरा रहे हैं।

लखनऊ से रायबरेली निकला समाजवादी रथ

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का समाजवादी रथ गुरुवार को लखनऊ से रायबरेली के लिए रवाना हुआ। साल 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले रथ के जरिए यह उनकी पहली यात्रा है। रायबरेली पहुंचने के दौरान अखिलेश यादव विधायक राहुल लोधी के आवास पर भी जाएंगे।

अनिल राजभर ने यात्रा पर उठाए सवाल

अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा पर मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि इसका कोई खास महत्व नहीं है। उनका कहना है कि चुनाव नजदीक आने के कारण समाजवादी पार्टी के पास कुछ करने के लिए नहीं है, इसलिए वह यह यात्रा निकाल रही है। अनिल राजभर ने यह भी कहा कि सपा को पता है कि आगे उसके साथ क्या होने वाला है और यह यात्रा सिर्फ समय बिताने के लिए की जा रही है।

'अब तक सपा पार्टी PDA की परिभाषा नहीं बता पाई है'

अनिल राजभर ने PDA को लेकर समाजवादी पार्टी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि सपा और उसके अध्यक्ष लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। पार्टी को उत्तर प्रदेश की जनता को साफ तौर पर बताना चाहिए कि PDA में किन लोगों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि अब तक समाजवादी पार्टी PDA की स्पष्ट परिभाषा नहीं बता पाई है।

पोस्टर पर शौकत अली का पलटवार

अखिलेश यादव के विरोध में लगाए गए पोस्टरों को लेकर सपा प्रवक्ता शौकत अली ने बीजेपी और सरकार पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी और सरकार जानबूझकर सरकारी पैसे का इस्तेमाल समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को बदनाम करने के लिए कर रहे हैं। शौकत अली ने कहा कि जनता विकास के लिए टैक्स देती है, लेकिन उसी पैसे का इस्तेमाल विपक्ष को बदनाम करने में किया जा रहा है।