16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओपी राजभर बोले- अखिलेश-शिवपाल के साथ आने से सपा को कुछ नहीं मिलने वाला

ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि 2022 विधानसभा चुनाव भी चाचा-भजीजे ने साथ मिलकर लड़ा था। तब सरकार क्यों नहीं बना पाए।
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anand Shukla

•

Dec 11, 2022

op.jpg

सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार को सिकंदरपुर में पार्टी के कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने अखिलेश यादव और शिवपाल यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के साथ आने से समाजवादी पार्टी को कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है।

राजभर ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में भी शिवपाल और अखिलेश साथ में ही थे लेकिन सरकार नहीं बना सके। आगे भी चाचा-भतीते के इस साथ से कुछ नहीं होेगा।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में बोले CM योगी- भारत जितना गरीबों को आवास देता है, उतने में एक ऑस्ट्रेलिया बस जाता
रामपुर में यादवों ने बीजेपी को किया वोट

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि मैनपुरी में मुस्लिम समाज ने सपा को वोट किया। दूसरी तरफ रामपुर में यादव समाज ने बीजेपी को वोट किया। इसी वजह से वहां बीजेपी के आकाश सक्सेना चुनाव जीत गए। जब कि रामपुर सपा का गढ़ रहा है। जहां से आजम खान विधायक बनते आए हैं।

डिंपल की जीत से खुश ना हो सपा

ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया कि नेता जी मुलायम सिंह के निधन के बाद मैनपुरी में सहानुभूति की लहर थी। जिसका डिंपल को लाभ मिला। उन्होंने कहा कि डिंपल यादव दो लाख 88 हजार से अधिक मतों के अंतर से विजयी हुई हैं। स्पष्ट है कि उनकी विशाल जीत में सहानुभूति लहर का योगदान है।

यह भी पढ़ें: GST छापेमारी के विरोध में कई जिलों में दुकाने बंद, सीएम योगी से मिलेंगे व्यापारी

विधानसभा चुनाव में सपा के साथ थे राजभर

बता दें कि 2022 विधानसभा चुनाव सपा और सुभासपा ने मिलकर लड़ा था। सुभासपा ने छह सीटों पर जीत दर्ज की थी। राष्ट्रपति चुनाव के दौरान राजभर और अखिलेश यादव में मतभेद हो गये। इसके बाद सपा-सुभासपा का गठबंधन टूट गया। तब से राजभर सपा पर खुलकर हमला बोल रहे हैं।