रेलवे ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस चला रही है। वहीं, गाड़ियों को आने में देर ना हो, इसके लिए सरकार ग्रीन कॉरिडोर भी बना रही है। शुक्रवार को पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत के बीच झारखंड के बोकारो से लिक्विड ऑक्सीजन का टैंकर गुरुवार देर रात वाराणसी पहुंच गया। झारखंड के बोकारो से चली ऑक्सीजन एक्सप्रेस पर तीन ऑक्सीजन टैंकर लोड थे। इसमें से एक टैंकर वाराणसी में उतरा और बाकी दो लखनऊ के लिए रवाना हो गया। इससे पहले गुरुवार की सुबह वाराणसी के रामनगर इंड्रस्ट्रीयल एरिया में स्थित मेडिटेक प्लांट में लिक्विड ऑक्सीजन खत्म होने के कारण प्लांट बंद हुआ था। प्लांट बंद होने के कारण कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की सप्लाई की चेन ब्रेक हुई थी। शुक्रवार शाम तक लिक्विड ऑक्सीजन टैंकर की कमी को पूरा किया गया। वाराणसी के डीएम कौशल राज शर्मा ने मुताबिक लिक्विड ऑक्सीजन टैंकर के वाराणसी पहुंचने के साथ ही ऑक्सीजन प्लांट फिर से शुरू किया गया है।