10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्तर प्रदेश में पुलिस के कड़े पहरे पर हजारों लोगों ने देखी पद्मावत, 25 हुए गिरफ्तार

दीपिका पादुकोण की नाक काट कर लाने वाले को एक करोड़ का इनाम, अब तक 25 गिरफ्तार.

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Jan 25, 2018

Padmaavat release Uttar Pradesh amidst Karni Sena Protest 25 arrested

Padmaavat release Uttar Pradesh amidst Karni Sena Protest 25 arrested

लखनऊ. संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म पद्मावत गुरुवार को देश के चार राज्यों को छोड़कर देश भर में रिलीज हो गई। उत्तर प्रदेश में भी लगभग सभी जिलों में छुटपुट विरोध के बाद यह फिल्म देखी और दिखाई गई। तो कुछ जिलों में विरोध के कारण फिल्म नहीं दिखाई गई। उत्तर प्रदेश शासन ने फिल्म के प्रदर्शन के दौरान कोई हिंसा न हो, इसके लिए पुख्ता इंतेजाम कर रखे थे। इन सबके बीच बनारस में फिल्म के विरोध में एक व्यक्ति ने आत्मदाह की कोशिश की जब्कि ग्रेटर नोएडा में करणी सेना का प्रमुख कर्ण सिंह को फिल्म के विरोध करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। इसी बीच प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था आनंद कुमार का बयान आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि अब तक पूरे प्रदेश में कुल 26 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। उधर कानपुर में अपने आपको क्षत्रिय समाज केा प्रवक्ता बताने वाले गजेंद्र सिंह राजावत ने फिल्म की अभिनेत्री दीपिका का नाक-कान काटने वाले को एक करोड़ का इनाम देने की घोषणा की है, हालांकि इसे सस्ती लोकप्रियता माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें- यूपी डीजीपी के बाद डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, पद्मावत रिलीज के दौरान उपद्रवियों ने कुछ किया तो...

क्षत्रिय समाज कर रहा था प्रदर्शन-
क्षत्रिय समाज के प्रवक्ता गजेंद्र सिंह राजावत ने शासन-प्रशासन को चेतावनी तक दे डाली थी कि पुलिस उन्हें लॉ एंड ऑर्डर तोड़ने पर मजबूर ना करे। उन्होंने कहा कि अगर सिनेमाघर अगर फिल्म रिलीज करते हैं तो उन्हे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। कानपुर के काकादेव के सर्वोदय नगर इलाके में स्थित एक मॉल मल्टीप्लेक्स में भी करणी सेना के करीब एक दर्जन सदस्यों ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' के खिलाफ प्रदर्शन किया था। काकादेव के थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि करणी सेना के सदस्यों ने फिल्म के पोस्टर फाड़ दिये, शीशे तोड़े और वहां मल्टीप्लेक्स के कर्मचारियों के साथ अभद्रता भी की।

ये भी पढ़ें- करणी सेना के बाद मुस्लिम समुदाय भी उतरा फिल्म पद्मावत के विरोध में, VIDEO में देखें, दे दी ये बड़ी चेतावनी

यूपी करणी सेना के प्रमुख पुलिस की गिरफ्त में-

वहीं ग्रेटर नोएडा में भी फिल्म के विरोध में प्रदर्शन जारी रहा। उत्तर प्रदेश करणी सेना के प्रमुख कर्ण सिंह के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा में विरोध देखने को मिली, लेकिन उन्हें जल्द ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कर्ण को ग्रेटर नोएडा से कासना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार कासना पुलिस ने कर्ण सिंह को जेल भेज दिया है। इसी बीच अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था आनंद कुमार ने कहा है कि अब तक पूरे प्रदेश में कुल 26 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

ये भी पढ़ें- यूपी के नए डीजीपी ने फिल्म 'पद्मावत' रिलीज पर दिया बयान, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद करेंगे ये काम

लखनऊ में करणी सेना ने लोगों को दिए फूल-
इधर राजधानी लखनऊ में करणी सेना का अनदेखा रूप देखने को मिला। करणी सेना के सदस्यों ने फिल्म देखने गए लोगों को फूल देकर उनसे फिल्म न देखने की मांग की। वहीं सीतापुर में पद्मावत फ़िल्म चलाने पर एक सिनेमा हॉल के मालिक की कार पर हमला कर दिया।