7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Patrika Positive News: यूपी में तेजी से घट रहे कोरोना के मामले, एक दिन में आए 7735 केस

Patrika Positive News. उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस (Coronavirus in UP) के मामले में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को 7735 नए मामले सामने आए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 21 May 2021, 3:12 PM IST

Patrika Positive News

Patrika Positive News

लखनऊ. Patrika Positive News. उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस (Coronavirus in UP) के मामले में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ो के अनुसार, विगत 24 घण्टों में प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 7735 नए मामले सामने आए हैं। यह बीते माह 24 अप्रैल को सामने आए कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक मामलों की संख्या से 30,320 कम है। उस दिन 38055 लोग कोरोना से संक्रमित हुए थे। प्रदेश में डिस्चार्ज रेट भी तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटो में 17,668 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में अब कोरोना के कुल एक्टिव मामलों की संख्या 1,03,276 है। एक वक्त 30 अप्रैल को प्रदेश भर में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक एक्टिव मामलों की संख्या 3,10,783 थी। और आज एक्टिव मामले में 68 प्रतिशत की कमी आयी है।

ये भी पढ़ें- Patrika Positive News : UP के गांवों में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए योगी सरकार ने युद्धस्तर पर छेड़ा अभियान

एक दिन में हुए 2,89,210 टेस्ट-

राज्य में कोरोना संक्रमण की रिकवरी दर में निरन्तर वृद्धि हो रही है। वर्तमान में यह दर बढ़कर 92.5 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गुरुवार को उत्तर प्रदेश में में 2,89,210 टेस्ट सम्पन्न किए गए हैं। प्रदेश में अब तक 4 करोड़ 61 लाख 12 हजार 448 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने वैक्सीनेश को लेकर बताया कि प्रदेश में अब तक 1,23,42,160 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज तथा पहली डोज लेने वाले लोगों में से 33,04,290 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है।

ये भी पढ़ें- patrika positive news : UP के गांवों में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए योगी सरकार ने युद्धस्तर पर छेड़ा अभियान