गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों की पहचान विक्की अस्थाना, विनोद कुमार, मोहम्मद फिरोज और अखिलेश कुमार के रूप में की गयी है। इन चारों लोगों ने डिजिटल लेनदेन में फर्जीवाड़ा कर उपभोक्ताओं को मिलने वाले 10% कैशबैक स्कीम में बड़े स्तर पर घोटाला किया है। यूपी एसटीएफ ने इस मामले में जारी की गयी विज्ञाप्ति में कहा कि लखनऊ के महानगर और विकासनगर स्थित वैल्यू प्लस स्टोर में धांधली की जा रही थी। जब इस बात की जानकारी ली गयी, तो चारों की गिरफ्तारी हुई।