निर्मल श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने तमाम दवा की दुकानों पर इंजेक्शन के बारे में पता लगाया लेकिन इंजेक्शन नहीं मिल रहा है। कारण पूछने पर पता चला कि जबसे केंद्र सरकार की ओर से जीवनरक्षक दवाओं के दाम कम किये गए हैं, तब से दवा दुकानदारों ने ये दवाई रखनी बंद कर दी है क्योंकि इस पर मार्जिन नाम मात्र का ही मिलता है। अब सवाल उठता है कि वह मरीज कहाँ जाएँ, जिनको इस दवा की सख्त जरूरत है। ये दवा न मिलने पर मरीज की जान पर ख़तरा बन आता है।