केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 साल पूरे हो गए हैं। इसी के चलते कल सुबह 11 बजे सीएम योगी लखनऊ के ताज में प्रेस कांफ्रेस करेंगे। मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान लोगों के हित में किए कामों को जनता को सामने रखेंगे। इस दौरान डिप्टी सीएम केशव मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत बीजेपी कई नेता मौजूद रहेंगे।