26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ground Breaking Ceremony Live: ये ग्राउंड नहीं रिकॉर्ड ब्रेकिंग सेरेमनी- नरेंद्र मोदी

60 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स से यूपी में आएंगे अच्छे दिन...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 29 Jul 2018, 2:23 PM IST

PM Narendra Modi in ground breaking ceremony lucknow

Ground Breaking Ceremony Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे, कार्यक्रम का हुआ आगाज

लखनऊ. लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 60 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी नहीं बल्कि रिकॉर्ड ब्रेकिंग सेरेमनी है। पीएम मोदी ने कहा कि इंवेस्टर्स समिट के सिर्फ पांच महीने के अंदर ही 60 हजार करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट लाना यूपी सरकार की एक बड़ी सफलता है। मोदी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश में कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है।

- पीएम मोदी ने कहा कि देश को बनाने में किसानों और मजदूरों की तरह ही उद्योगपतियों का भी योगदान है। पहले की सरकारें उद्योगपतियों से पर्दे के पीछे तो मिलती थीं लेकिन जनता के सामने उद्योगपतियों के साथ खड़ी नहीं हो पाती थीं। मोदी ने कहा कि जो लोग मेरी आलोचना कर रहे हैं वह ध्यान रखें कि ये वो काम हैं जो पिछले 70 साल मे नहीं हुए। मेरे हिस्से में सिर्फ चार साल हैं उनके हिस्से में 70 साल हैं। अटल जी कहा करते थे कि सड़कें हाथों की लकीरों की तरह हैं। ये देश की प्रगति को तय करती हैं।

- ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में बोलते हुुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ महीनों में ही प्रदेश ने ईज ऑफ डूईंग बिजनेस के मामले में देश के प्रमुख पांच राज्यों में स्थान बनाया है। हमने अपने कार्यकाल के इतने कम समय में 60 हजार करोड़ रुपये के निवेश का शिलान्यास करने जा रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लगभग 50 हजार करोड़ निवेश की योजनाएं अभी पाइप लाइन में हैं। बहुत जल्द उनका भी शिलान्यास कार्यक्रम होगा।

- कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रदेश में निवेश लाने का काम कर रहे हैं। राजनाथ ने कहा कि इंवेस्टर्स समिट के बाद केवल 6 महीने के बाद ही 60 हजार करोड़ का निवेश लाने के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता, लेकिन सीएम योगी ने ये करके दिखाया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि अब देश के विकास का हाइवे यूपी से होकर गुजरेगा।

- अडानी ग्रुप के फाउंडर एंड चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। इनकी कोशिशों का ही नतीजा है कि केवल पांच महीने के अंदर ही 60 हजार करोड़ का निवेश प्रदेश में हो रहा है।

- ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को संबोधित करते हुए एसेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने कहा कि हम करीब 25 हजार लोगों को रोजगार दे सकेंगे। सुभाष चंद्रा ने कहा कि योगी सरकार जिस तरह काम कर रही है। उससे हम जल्द ही प्रदेश में अपने बाकी के निवेश प्रोजेक्ट को भी पूरा कर सकेंगे।

- कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में 60 हजार करोड़ की निवेश परियोजनाओं का शिलान्यास होने जा रहा है। यह पहला मौका है जब यूपी में इतने बड़े पैमाने पर निवेश हो रहा है।

60 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स से यूपी में आएंगे अच्छे दिन

यूपी सरकार की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग 60 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स को जमीन पर उतारेंगे। इन प्रोजेक्ट्स में 2300 करोड़ रुपए का टीसीएस नोएडा में आईटी / आईटीईएस सेंटर की स्थापना भी शामिल है। सूत्रों की अगर मानें तो टीसीएस के इस प्रोजेक्ट से करीब 30 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना जताई जा रही है। इस प्रोजेक्ट के अलावा गोरखपुर में इंटिग्रेटेड स्टील प्लांट, बिजनौर में सीमेंट प्लांट, हरदोई में इंटीग्रेटेड पेंट प्लांट और बरेली में प्रोसेसिंग यूनिट का शिलान्यास करेंगे।

कार्यक्रम में ये मंत्री और बिजनेसमैन करेंगे शिरकत

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और रेल मंत्री पीयूष गोयल समेत प्रदेश सरकार के मंत्री शामिल होंगे। समारोह में अडानी समूह के गौतम अडानी, एस्सेल समूह के अध्यक्ष सुभाष चंद्रा, आदित्य विक्रम बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला, आइटीसी के चेयरमैन संजीव पुरी, एमएससी हेल्थकेयर के संस्थापक डॉ. बीआर शेट्टी, टोरेंट समूह के चेयरमैन सुधीर मेहता शामिल हैं।

लगाई गई एलईडी स्क्रीन

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को और आकर्षक बनाने के लिए तमाम मार्डन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर 260 डिग्री घुमाव वाली डिजिटल एलईडी वॉल (स्क्रीन) लगाई गई है। प्रोग्राम के गौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ही स्थापना की ईंट रखेंगे, तमाम प्रोजेक्ट्स का ब्योरा 260 डिग्री घुमाव वाली एलईडी स्क्रीन पर दिखने लगेगा।