लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे में लखनऊ पहुंच हैं। अपनी तीन योजनाओं की तीसरी वर्षगांठ पर पीएम मोदी उत्तर प्रदेश को बुनियादी सुविधाओं का बड़ा तोहफा देने की तैयारी में हैं। इस अवसर पर वह 3897 करोड़ की 99 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इन योजनाओं से आवास, पेयजल, सीवेज, ग्रीन स्पेस एवं पार्क आदि सुविधाएं लोगों को उपलब्ध कराई जाएंगी। बीते 30 दिनों में प्रधानमंत्री का उत्तर प्रदेश का यह पांचवां दौरा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चिरपरिचित अंदाज में लखनऊ दौरे में जहां कई लोकलुभावन बातें कहीं, वहीं सपा-बसपा को निशाने पर भी लिया। यहां देखें उनके पांच बड़ी बातें जो चुनावी रणनीति तय करेंगी...