18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ में इस जगह बड़े सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, पुलिस ने किया 8 लोगों को गिरफ्तार

राजधानी में एक बड़े सेक्स स्कैंडल का खुलासा हुआ है जिसमें कई लड़के व लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Jun 09, 2018

Sex Racket

Sex Racket

लखनऊ. राजधानी में एक बड़े सेक्स स्कैंडल का खुलासा हुआ है जिसमें कई लड़के व लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है। मामला विभूति खंड थाना क्षेत्र के कठौता झील के पास का है जहां एक छात्रावास में से 5 लड़कों और तीन लड़कियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मौके से कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी बराबद हुई हैं। वहीं ये लोग यहां से आनलाईन सेक्स रैकेट का धंधा चलाते थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- शिवपाल यादव ने सीएम योगी को लिखा पत्र, यूपी के सबसे बड़े भ्रष्टाचार की खोल कर रख दी पोल, सपा-बसपा में मचा हड़कंप

ऐसे हुआ खुलासा-

विभूति खंड थाना क्षेत्र के कठौता झील के पास एक छात्रावास में दिनभर लड़कों और लड़कियों की आवाजाही देखी जा रही थी। पिछले कई दिनों से स्थानीय लोगों को शक होने लगा जिसके बिनाग पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पाकर मौके पर महिला पुलिस के साथ स्थानीय थाने की पुलिस ने आज शनिवार शाम को हॉस्टल में छापेमारी की तो बड़ा खुलासा हुआ। पुलिस ने मौके से 5 युवक और 3 युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा व उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

मौके से बरामद हुई कई चीजें-

पुलिस ने मौके से कंडोम सहित काफी मात्रा में आपत्तिजनक चीजें बरामद की है। पुलिस को वहां से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है। पकड़े गए सभी लोग युवावस्था के बताए जा रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि यहां पर ऑनलाइन सैक्स रैकेट का धंधा चल रहा था। छात्र लड़कियों की ऑनलाइन इंटरनेट के जरिये बुकिंग के साथ ही व्हाट्एप्प पर भी फोटो भेजकर बुकिंग करते थे। लड़कियों का अलग-अलग रेट तय होता था। वहीं इसमें दिल्ली, मुंबई सहित कई महानगरों की लड़कियां शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।