14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला सुरक्षा और पॉक्सों अधिनियम को लेकर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

महिला सम्मान प्रकोष्ठ व वीमेन पावर लाइन (1090) द्वारा बालकों से सम्बंधित प्रकरणों में पुलिस द्वारा अत्यधिक संवेदनशीलता बरतने हेतु विभिन्न जीवन्त उदाहरण दिए गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 26 Jun 2018, 4:05 PM IST

Police Women sammaan

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उददेश्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को किशोर न्याय अधिनियम-2015 व पॉक्सों अधिनियम-2012 के विभिन्न प्रावधानों पर प्रशिक्षित करना व जनपदों में बालकों से सबंधित कानूनों व व्यवस्थाओं पर पुलिस ट्रैनिंग पूल विकसित करना था।

Police Women sammaan

प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्बंधित जनपदों में जे0जे0 एक्ट-2015 की धारा 107 के अर्न्तगत गठित स्पेशल जुवेनाइल पुलिस यूनिट (एस0जे0पी0यू0) व थानों पर नामित बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों, एस0जे0पी0यू0 के नोडल अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Police Women sammaan

प्रशिक्षण कार्यक्रम में किशोर न्याय अधिनियम की पृष्ठभूमि, विभिन्न वैधानिक इकाईयों व उनके कार्य, विशेष किशोर पुलिस इकाई की संरचना व कार्य, विधि के विरूद्ध व देखरेख व संरक्षण वाले बालकों हेतु पुलिस प्रक्रिया इत्यादि सम्बंधित विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

Police Women sammaan

प्रशिक्षण कार्यक्रम में बालकों से सम्बंधित अपराधों को विभिन्न केस स्टेडीज के माध्यम से चर्चा कर पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से कानूनी प्रक्रियाओं व इकाईयों पर समझ विकासित की गई। डा0 के0ए0 पाडेय-प्रोफेसर, राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तुतीकरण पर एक्सपर्ट कमेंटस एवं विधिक प्रक्रिया बतायी गई।