लखनऊ.International population day 2019 हर साल 11 जुलाई को मनाया जाता है। जनसंख्या दिवस को मनाने का उद्देश्य जनसंख्या के प्रति जागरुकता बढ़ाने का है। इस दिन को मनाने की वजह दुनिया में बढ़ती जनसंख्या है। आंकड़ों के मुताबिक दिन में हर सेकेंड में 4 बच्चे जन्म लेते हैं और 2 लोग मर जाते हैं। यानी जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि दुनिया में 2050 तक 70 फीसदी पॉपुलेशन शहरों में रहेगी। उत्तर प्रदेश (Population of Uttar Pradesh) की बाद करें तो 2011 की जनगणना के जनगणना के अनुसार यूपी में कुल 19.98 करोड़ जनसंख्या थी। लेकिन 2019 में यह लगभग तीन करोड़ बढ़कर 22.88 करोड़ हो गई है। एक रिसर्च के मुताबिक यह हैरान कर देने वाली बात सामने आई कि दुनिया में केवल 5 देश चीन, भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका इंडोनेशिया और ब्राजील की जनसंख्या भारत के इस राज्य उत्तर प्रदेश से ज्यादा है। उत्तर प्रदेश में लगभग 79.73% हिंदू जनसंख्या रहती है जबकि जबकि 19.26% मुसलमान जनसंख्या निवास करती है। मतलब दूसरे लोग धर्मों के लोगों की जनसंख्या यहां पर सिर्फ 1% से भी कम हैं।