7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Article 370 हटने के बाद कश्मीर से विशेष विमान से लखनऊ लाए गए यह लोग

अनुच्छेद 370 के हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 10 Aug 2019, 6:32 PM IST

jammu and Kashmir

jammu and Kashmir

लखनऊ. अनुच्छेद 370 (Article 370) के हटने के बाद जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। वहीं माहौल न बिगड़े इसके लिए केंद्र सरकार (Central Government) के आदेश पर वहां की विभिन्न जेलों में बंद आलगाववादियों व आतंकवादियों को उत्तर प्रदेश के कुछ जेलों में ट्रांसफर किया जा रहा है। जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) में शांति कायम करने और सुरक्षा व्यवस्था चुस्त रखने के लिए आगरा के बाद अब लखनऊ की जिला जिले में जम्मू-कश्मीर के 24 कैदियों को शनिवार दोपहर दाखिल किया गया।

ये भी पढ़ें- यूपी विधानसभा उपचुनाव से पहले हुआ बड़ा बदलाव, इन्हें बनाया गया मुख्य निर्वाचन

विशेष विमान से लाए गए कैदी-
शनिवार को एयरफोर्स के विशेष विमान से 24 कैदियों को एयरलिफ्ट कर कश्मीर से लखनऊ की जेल में ट्रांसफर किया गया। जेल प्रशासन ने सघन तलाशी के साथ ही सभी कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। तलाशी के दौरान कपड़े, खानपान व जेल मैनुअल के मुताबिक जो भी वैध सामान था, वही ले जाने दिया गया। बाकी समान जेल जेल प्रशासन ने जब्त कर लिया। कानूनी कार्रवाई जब पूरी हो गई तब इन्हें उच्च सुरक्षा बैरक में बंद कराया गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीएन पांडेय ने इन कैदियों की निगरानी में डिप्टी जेलर के साथ अन्य जेलकर्मियों को लगाया है। इन पर कड़ी निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

ये भी पढ़ें- पहली बार रामगोपाल यादव ने मंच से मायावती पर किया हमला, चुनाव से पहले के उनके इस पत्र का खोला राज

आगरा जेल में भी किए गए थे कैदी शिफ्ट-
इससे पूर्व 70 आतंकियों और कट्टर अलगाववादियों को कश्मीर घाटी की विभिन्न जेलों से निकालकर आगरा जेल में शिफ्ट किया था। बाद में 20 और अलगाववादियों को घाटी से उत्तर प्रदेश के आगरा सेंट्रल जेल लाया गया था। शुक्रवार को एयरफोर्स के विशेष विमान से 20 और अलगाववादियों को एयरलिफ्ट कर कश्मीर से आगरा लाया गया।

ये भी पढ़ें- एक हजार सपाई हुए गिरफ्तार, मामले में अखिलेश ने किया बहुत बड़ा ऐलान