4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रशांत ‘सर’ की क्लास में कांग्रेसी बोले- Yes Sir!

मीटिंग में जिलों से आये नेताओं ने प्रशांत किशोर से पूछा कि बड़े नेता सिर्फ अपने क्षेत्रों तक ही सीमित क्यों रह जाते हैं? जबकि हम जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 10 Mar 2016, 9:34 PM IST

Lucknow

Lucknow

लखनऊ. यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव 2017 की तैयारियों को देखते हुए मुख्यालय पर प्रशांत किशोर ने कांग्रेसियों की मीटिंग ली। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा ही कांग्रेस को हरा सकती है और यहां कांग्रेस की लड़ाई सिर्फ भाजपा से है। अगर आप भाजपा के जनता विरोधी मुद्दों को लेकर जनता के बीच में जाते हैं तो दूसरे दल खुद-ब-खुद पीछे हो जाएंगे।


मीटिंग में जिलों से आये नेताओं ने प्रशांत किशोर से पूछा कि बड़े नेता सिर्फ अपने क्षेत्रों तक ही सीमित क्यों रह जाते हैं? जबकि हम जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने प्रशांत किशोर को सुझाव देते हुए कहा कि पार्टी के बड़े नेताओं को भी अपने क्षेत्रों के अलावा प्रदेश भर का दौरा करना चाहिए, ताकि पार्टी का विस्तार हो सके।


प्रशांत किशोर ने मीटिंग में पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे हर विधानसभा से 20 समर्थित व्यक्तियों की सूची मुहैया कराएं। साथ ही जिलेवार भी ऐसे नेताओं कार्यकर्ताओं की लिस्ट दें, जिन्हें चुनाव नहीं लड़ना है। पार्टी उनकी भी चिंता करेगी।