लखनऊ. कोरोना संक्रमण (Cocid-19) की रोकथाम के लिए वैक्सीन पर काम किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने वायरस के संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए वैक्सीन की गुणवत्ता 100 प्रतिशत तक बनाए रखने की तैयारी की है। सीएम योगी ने निर्देश दिया है कि सभी 75 जिलों में कोरोना वैक्सीन के लिए 15 दिसंबर तक कोल्ड चेन बरकरार रखी जाएगी। अधिकारी वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। सीएम योगी ने निर्देश दिया है कि 15 दिसंबर तक कोरोना वैक्सीन को लेकर सभी तरह के कार्य पूरे कर दिए जाएं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए प्रदेश की विशाल जनसंख्या को देखते हुए पर्याप्त संख्या में वैक्सीनेटर की जरूरत होगी। उनके प्रशिक्षण की व्यवस्था कर ली जाए।