लखनऊ. भारत में बर्ड फ्लू (Bird Flu) के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। चिड़ियाघर और बर्ड सैंक्चुरी में सावधानी बरती जा रही है। जिलास्तर पर गठित टीमें ताल-तलैया से लेकर बर्ड सैंक्चुअरी तक की कड़ी निगरानी कर रही हैं। उधर, बर्ड फ्लू की आशंकाओं के दौर में अंडे और चिकन के दाम में गिरावट देखी जा रही है। चिकन और अंडे के दाम (Egg Chicken Rate) में 20 से 30 फीसदी गिरावट आई है। आने वाले दिनों में अंडे और चिकन के दाम और गिर सकते हैं, क्योंकि अगर आगामी दिनों में बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ा तो लोग इससे दूरी ही बनाएंगे।