1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रक्षाबंधन बाद शुरू हो जाएगी पढ़ाई, एक सितंबर से खुल रहे प्राइमरी स्कूल, 6 से 8वीं तक की कक्षाएं इस तारीख से शुरू

Primary Schools Reopening from Sep 6th to 8th will reopen from 23rd- यूपी में दो चरणों में स्कूल खोले जाएंगे (School Reopen)। योगी सरकार ने कक्षा 6 से 8वीं और कक्षा 1 से 5वीं तक से स्कूल खोलने के आदेश जारी किए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 17 Aug 2021, 10:12 AM IST

Primary Schools Reopening from Sep 6th to 8th will reopen from 23rd

Primary Schools Reopening from Sep 6th to 8th will reopen from 23rd

लखनऊ.Primary Schools Reopening from Sep 6th to 8th will reopen from 23rd. लॉकडाउन (Lockdown) का असर अब धीरे-धीरे खत्म हो चुका है। एक-एक कर बाजार खुल गए हैं। इसी कड़ी में अब स्कूल भी खोले जा रहे हैं। यूपी में दो चरणों में स्कूल खोले जाएंगे (School Reopen)। योगी सरकार ने कक्षा 6 से 8वीं और कक्षा 1 से 5वीं तक से स्कूल खोलने के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के मुताबिक रक्षाबंधन के बाद 23 अगस्त से कक्षा 6 से 8वीं तक के छात्र स्कूल जाएंगे जबकि 1 से 5वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों को एक सितंबर से स्कूल बुलाया जाएगा। दरअसल, टीम-9 की बैठक के साथ सीएम योगी ने कहा कि स्कूल खुलने के साथ-साथ अब प्रवेश प्रक्रिया भी जारी रखी जाएगी। यूपी सरकार ने निर्देश दिया है कि स्कूल आदेशानुसार कोविड प्रोटोकॉल के पालन के साथ खोले जाएंगे। थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद ही छात्रों को स्कूल में प्रवेश मिलेगा। बच्चों और कर्मचारी के लिए मास्क लगाकर आना अनिवार्य है।

खुल गए 9 से 12वीं तक के स्कूल

स्वतंत्रता दिवस के बाद सोमवार 16 अगस्त से राज्य में 9 से 12वीं तक के स्कूल खोले जा चुके हैं। माध्यमिक, उच्च, प्राविधिक और व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई शुरू कर दी गई है। इस दौरान स्कूल दो पालियों में संचालित किए जा रहे हैं और दोनों पालियों में स्टूडेंट 50 फीसदी की संख्या में बुलाए गए हैं। हालांकि, वैसे भी प्रदेश में कई जगह स्कूल खोल दिए गए हैं लेकिन दोनों पालियों में छात्रों की कुल संख्या 50 फीसदी से भी कम है।

कोचिंग क्लासेस भी दोबारा होगी शुरू

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने प्रदेश में कोचिंग संस्थानों को खोलने के संदर्भ में एक आदेश जारी किया गया है। आदेश में कोचिंग संस्थानों को तत्काल प्रभाव से संचालित करने की अनुमति दी गई है। साथ ही कोचिंग संस्थानों के प्रवेश द्वार पर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित कर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश भी दिया गया है।

ये भी पढ़ें:पांच दिन खुलेंगे स्कूल, 16 अगस्त से 9वीं से 12वीं तक चलेगी क्लास

ये भी पढ़ें: यूपी में सिर्फ पांच दिन खुलेंगे विद्यालय, दो पाली में आना होगा स्कूल

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश