8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे के निजी सचिव ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में पुलिस प्रताड़ना का आरोप

Private Secretary Suicide Case Allegations on Police in Suicide Note- यूपी के अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे (Rajneesh Dubey) के निजी सचिव ने सोमवार को सचिवालय में खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस को इस मामले में छानबीन के दौरान सुसाइड नोट (Sucide Note) बरामद हुआ है जिसमें मानसिक रूप से परेशान होने के कारण आत्महत्या करने की बात कही गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 31 Aug 2021, 11:50 AM IST

Private Secretary Suicide Case Allegations on Police in Suicide Note

Private Secretary Suicide Case Allegations on Police in Suicide Note

लखनऊ. Private Secretary Suicide Case Allegations on Police in Suicide Note. यूपी के अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे (Rajneesh Dubey) के निजी सचिव ने सोमवार को सचिवालय में खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस को इस मामले में छानबीन के दौरान सुसाइड नोट (Sucide Note) बरामद हुआ है जिसमें मानसिक रूप से परेशान होने के कारण आत्महत्या करने की बात कही गई है। पत्र में कहा गया है कि बहन के ससुराल वालों के साथ उनका कुछ विवाद चल रहा और पुलिस भी उन्हें प्रताड़ित कर रही है। पीड़िता का नाम नाम विशंभर दयाल (Vishambhar Dayal) है। उन्होंने बापू भवन के आठवें फ्लोर के रूम नम्बर 824 में खुद को गोली मारी। उन्हें लखनऊ के लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह करेंगी जांच

उन्नाव के औरास थाने में विशंभर दयाल की बहन ने एक मामला दर्ज कराया हुआ है जिसमें उसके ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए गए हैं। डीसीपी मध्य ख्याति गर्ग ने कहा कि सुसाइड नोट में विशंभर ने बहन के विवाद का जिक्र किया है और उसके ससुराल पक्ष की तरफ से परेशान किए जाने का भी जिक्र है। विशंभर के बहन के ससुराल पक्ष ने औरास थाने में एक मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में विशंभर को आरोपी मानते हुए पुलिस द्वारा उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप है। पत्र में विशंभर दयाल द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह को दे दी गई है।

आईसीयू में भर्ती हैं विशंभर दयाल

लोहिया अस्पताल के सीएमएस डॉ. भटनागर के मुताबिक उनके सिर में गोली रह गई है। सीटी स्कैन के बाद उन्हें आईसीयू में एडमिट किया गया है। उनका जल्द ही एक ऑपरेशन किया जाएगा। फिलहाल विशंभर दयाल की हालत गंभीर है और न्यूरो सर्जन के डॉक्टरों की देखरेख में सिर का ऑपरेशन कर के गोली निकलने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: अपर मुख्य सचिव नगर विकास रजनीश दुबे ने खुद को मारी गोली,पुलिस मौके पर

ये भी पढ़ें: कितने वर्षों का राजनीतिक जीवन, समाज के लिए क्या किया, परिवार आदि की दीजिए जानकारी, खूबियां गिनाइए मिलेगा बसपा का टिकट