पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने राम मंदिर निर्माण में जमीन घोटाले की खबरों को 'आस्था में अवसर' तलाशना करार दिया। कहा कि ऐसा कोई भी प्रयास करोड़ों भारतीयों की आस्था पर चोट है और महापाप है। बुधवार को प्रियंका गांधी ने एक फेसबुक पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिम्मेदारी है कि प्रभु श्रीराम के नाम भक्तों द्वारा चढ़ाई गई पाई-पाई का इस्तेमाल आस्था से जुड़े सामूहिक कार्य में हो, न कि किसी घोटाले में। क्योंकि, ट्रस्ट का गठन पीएम मोदी ने कराया था और इसमें उनके बहुत करीबी लोग ट्रस्टी हैं। प्रियंका गांधी ने कहाकि देशवासियों की तरफ से हमारी मांग है कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में पूरे घोटाले की जांच करायी जाये।