22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘नमी के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण, पहली बार धान गेहूं से सस्ता बिक रहा’ – प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) लगातार उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) पर हमलावर हैं। उन्होंने किसान के मुद्दे पर अपनी आवाज उठाकर प्रदेश की योगी सरकार पर कटाक्ष किया है।
less than 1 minute read
Google source verification
'नमी के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण, पहली बार धान गेहूं से सस्ता बिक रहा' - प्रियंका गांधी

'नमी के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण, पहली बार धान गेहूं से सस्ता बिक रहा' - प्रियंका गांधी

लखनऊ. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) लगातार उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) पर हमलावर हैं। उन्होंने किसान के मुद्दे पर अपनी आवाज उठाकर प्रदेश की योगी सरकार पर कटाक्ष किया है। प्रियंका ने ट्वीट किया, 'उप्र के धान किसान बेहद परेशान हैं। धान की खरीद बहुत कम हो रही है। जो थोड़ी सी खरीद हो रही है उसमें रु 1200 से भी कम रेट मिल रहा है। यही धान कांग्रेस सरकार में रु 3,500 तक बिका था। नमी के नाम पर किसानों का शोषण हो रहा है। शायद पहली बार ऐसा है कि धान गेंहू से सस्ता बिक रहा है।'

आंदोलन की चेतावनी

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, 'ऐसे में तो किसान की लागत भी नहीं निकलेगी। किसान अगली फसल कैसे लगाएगा? बिजली बिल में लूट चल ही रही है। मजबूरन किसान कर्ज के जाल में फँसता जाएगा। उप्र सरकार तुरंत इसमें हस्तक्षेप कर किसान को सही दाम दिलाए वरना कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी।'

ये भी पढ़ें: धूम्रपान पड़ सकता है महंगा, स्मोकिंग की आदत बढ़ा सकती है आपके इंश्योरेंस का प्रीमियम, जानें क्या है नियम

बता दें कि धान की खरीद को लेकर प्रदेश के विभिन्न स्थानों से शिकायत आ रही है। किसानों का कहना है कि सरकारी केंद्र पर धान बिक्री में परेशानी हो रही है। जो बिक्री हो भी रही है, तो वह कम दाम पर हो रही है। इससे रोजी रोटी के लिए गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। किसानों को उनके धान का उचित मूल्य नहीं मिल रहा।

ये भी पढ़ें: अवैध शराब के धंधे में लिप्त 250 लोगों पर कार्रवाई, वाहन भी किए गए जब्त

ये भी पढ़ें: झुग्गी झोपड़ी में लगी आग, धमाके के साथ एक-एक कर फटने लगे गैस सिलेंडर, चारों तरफ हाहाकार

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग