8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

30 हजार का इनामी डकैत मर्द गिरफ्तार

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 23 Dec 2015, 12:02 PM IST


सतना।
तराई के जंगलों में आतंक का पर्याय बन चुके दस्यु सरगना कमलेश पटेल उर्फ मर्द को गिरफ्तार करने में सतना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।

गौरतलब है कि, विगत दिवस बगदरा घाटी में कार सवारों पर गोली दागते हुए हत्या की वारदात को कमलेश पटेल सहित अन्य पांच बदमाशों ने अंजाम दिया था। जिस पर सतना पुलिस द्वारा 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। गैंग सदस्य रोहित पटेल के गिरफ्त में आने के बाद पुलिस ने कई सुराग जुटाते हुए सर्चिंग तेज कर दी थी। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, एडिशनल एसपी रामेश्वर यादव, एसडीओपी पन्ना लाल अवस्थी दस्यु उन्नमूलन टीम के अफसरों और जवानों के साथ तराई के कई चप्पों पर पहुंचे। इन अफसरों ने दस्यु रोहित से भी पूछताछ कर रहे थे। तभी सती अनुसुइया के जंगल में डकैतों के मूवेंट की लोकेशन मिली। जब डकैतों ने पुलिस को बड़ता देखा दो अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जबावी फायरिंग में पुलिस से मुतभेड़ हो गई। इसी बीच सतना पुलिस के हांथ 30 हजार का इनामी डकैत मर्द लग गया। सूत्रों की मानें तो मंगलवार की शाम ही नयागांव थाना पुलिस एवं एडी पुलिस की सयुक्त कार्रवाई में कमलेश पटेल उर्फ मर्द को गिरफ्तार कर लिया गया था।