27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जेलभरो आंदोलन

किसानों ने देवरिया कांड की हाईकोर्ट की देखरेख में जांच, महिला कल्याण मंत्री के इस्तीफे व सभी संरक्षण गृहों के सोशल आडिट की मांग उठायी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ashish Kumar Pandey

•

Updated: 10 Aug 2018, 8:44 PM IST

andolan

मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जेलभरो आंदोलन

लखनऊ. ऐतिहासिक भारत छोड़ो दिवस के अवसर पर किसान व जनविरोधी मोदी सरकार के खिलाफ अ.भा. किसान सभा के आहवान पर देशव्यापी जेल भरो आंदोलन के तहत प्रदेश में हजारों स्त्री-पुरुषों ने गिरफ्तारी दी। इस मौके पर प्रधानमंत्री के नाम जनहस्ताक्षरित ज्ञापन डीएम के माध्यम से प्रेषित कर इसे स्वीकार ना करने पर 5 सितम्बर को संसद पर होने वाली विशाल रैली में भागीदारी का संकल्प लिया गया। देवरिया कांड की हाईकोर्ट की देखरेख में जांच, महिला कल्याण मंत्री का इस्तीफे की मांग व सभी संरक्षण गृहों के सोशल आडिट की मांग उठायी गयी।
उ0प्र0 किसान सभा के महामंत्री मुकुट सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इटावा, बुलंदशहर, चंदौली, चंकिया, बनारस, देवरिया, आगरा, सुल्तानपुर, लखनऊ, मुजफफरनगर, जौनपुर, मथुरा, मुरादाबाद, बरेली, इलाहाबाद, सुल्तानपुर, राबरेली, फतेहपुर, कानपुर, हरदोई, गोरखपुर, फिरोजाबाद, मैनपुरी, गाजीपुर, बलिया, एटा, कसगंज, आजमगढ, बरेली, अम्बेडकरनगर, फैजाबाद, बस्ती, कुशीनगर, बिजनौर, सहारनपुर, संतकबीरनगर, सिद्वार्थनगर, बाराबंकी सहित लगभग 50 जिलो में कार्यक्रम हुए।
मुकुट सिंह ने बताया कि सीपीआई (एम) पी0बी0 सदस्य का0 सुभाषिनी अली के नेतृत्व में कानपुर, सीटू के राष्ट्रीय नेता जेएस मजूमदार, उ0प्र0 किसान सभा के उपाध्यक्ष हीरालाल यादव ने बनारस में, उपाध्यक्ष दीनानाथ सिंह यादव पूर्व विधायक ने चकिया, सीकेसी सदस्य डीपी सिंह ने बुलंदशहर, महामंत्री मुकुट सिंह ने इटावा, अध्यक्ष भारत सिंह ने आगरा, कोषाध्यक्ष बाबूराम यादव सुल्तानपुर, संयुक्त मंत्री चंद्रपाल सिंह ने बुलंदशहर, संयुक्त मंत्री साधूशरण ने तथा सीटू महामंत्री प्रेमनाथ राय ने लखनऊ में गिरफ्तारियां दी। अन्य राज्य कार्यकारिणी और काउंसिल सदस्यो ने अपने-अपने जिलों में अंादोलन में हिस्सेदारी ली। उ0प्र0 किसान सभा ने गिरफ्तारी देने जा रहे किसानों के साथ कुछ जिलों में दुव्र्यवहार करने की घोर निंदा की है। वाराणसी में पूरे गांव को घेरकर आंदोलनकारी किसानों को न निकलने देने के लिए वहां के सी0ओ0 तथा एस0डी0एम0 के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की गयी। उ0प्र0 किसान सभा ने सी0आई0टी0यू0, खेत मजदूर यूनियन, जनवादी महिला समिति, जनवादी नौजवान सभा, एसएफआई तथा भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी) द्वारा जेल भरो आंदोलन को समर्थन के लिए इनको धन्यवाद दिया।