लखनऊ के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा कि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। गलियों से जो भीड़ आ रही थी, उन्हें गलियों में खदेड़ दिया है। अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात है। हलातों पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।