
Public Holiday 2024: यूपी में लोकसभा चुनाव 2024 के तहत 13 मई को चौथे चरण का मतदान होना है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 13 मई को जिन लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। वहां सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। इसमें 13 मई को यूपी की शाहजहांपुर, खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिसरिख, उन्नाव, फर्रूखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। उन जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इसमें कहा गया है कि उत्तर प्रदेश शासन और श्रम विभाग के निर्देशों के क्रम में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के चौथे चरण में 13 मई सोमवार को मतदान किया जाना है।
श्रम विभाग के विशेष सचिव के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश के सभी निजी एवं सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों के लिए पूर्ण अवकाश की घोषणा की जाती है। ताकि सभी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उन्होंने मतदान दिवस पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 'ख' में निहित प्रावधान के अनुसार सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।
उन्होंने बताया कि इस अवकाश के बदले में श्रमिकों से उनके साप्ताहिक अवकाश के दिन भी कार्य नहीं लिया जाएगा। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी कारखानों, सार्वजनिक प्रतिष्ठानों और निजी संस्थानों को आदेशों का पालन करने का निर्देश दिया है।
लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के तहत 13 मई, पांचवे चरण के तहत 20 मई, छठे चरण के तहत 25 मई और सातवें चरण के लिए एक जून को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में शाहजहांपुर, खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिसरिख, उन्नाव, फर्रूखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। जबकि पांचवें चरण में 20 मई को यूपी की मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा लोकसभा सीटों पर मतदान होना है।
छठे चरण में 25 मई को सुलतानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आज़मगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। सातवें चरण में एक जून को महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। ऐसे में यहां भी सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है।
संबंधित विषय:
Updated on:
13 May 2024, 5:07 PM IST
Published on:
12 May 2024, 12:31 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.