
Purvanchal Express Way Inaugration Facilities Full Details
लखनऊ/सुल्तानपुर. Purvanchal Express Way Inaugration Facilities Full Details. उत्तर प्रदेश के नौ जिलों को जोड़ने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस वे (Purvanchal Expressway) का प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) मंगलवार को उद्घाटन करेंगे। 341 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस वे लखनऊ से होते हुए बाराबंकी, अंबेडकरनगर, फैजाबाद, अमेठी, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर से होकर गुजरेगा। इस एक्सप्रेस वे की शुरुआत लखनऊ सुल्तानपुर राजमार्ग से शुरू होकर गाजीपुर जिले के हलदरिया गांव पर खत्म होगा। यूपी एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलेप्मेंट अथॉरिटी (UPEIDA) के सीईओ अवनीश अवस्थी ने कहा कि उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा के साथ वायुसेना का बड़ा एयर-शो होगा। योगी सरकार ने एक्सप्रेस वे पर बैटरी चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए निशुल्क जमीन दी है।
हर पुलिस चौकी के पास हैलीपैड
यूपीडा सीईओ के अनुसार, हर पुलिस चौकी के पास हेलीपैड बनाए जाएंगे। फिलहाल इस पर टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा। एक्सप्रेस वे की खास बात यह कि इस पर 3.41 मीटर की एयर स्ट्रिप भी बनाई गई है। इस एक्सप्रेस-वे के रूट पर 18 फ्लाईओवर, 7 रेलवे ओवरब्रिज, 6 टोल, 5 रैंप पास और 7 अंडरपास हैं। इसके अलावा 118 छोटे पुल और 502 पुलिया हैं। फिलहाल एक्सप्रेस-वे को 6 लेन का बनाया गया है, जिसका विस्तार 8 लेन तक किया जा सकता है।
हर पैकेज पर दो एंबुलेंस की गाड़ियां
हर पैकेज पर 112 की गाड़ियां मौजूद रहेंगी। साथ ही हर पैकेज पर दो एंबुलेंस की गाड़ियां भी मौजूद रहेंगी। इसके अलावा एक्सप्रेस-वे पर 8 पेट्रोल पंप शुरू किए जाएंगे। सीएनजी स्टेशन भी लगाया जाएगा। एक्सप्रेस-वे के किनारे इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए रिचार्ज स्टेशन भी बनाया जाएगा। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे (Purvanchal Expressway) के शुरू होने से अपेक्षाकृत पिछड़े इलाके पूर्वांचल को विकास के पंख लग जाएंगे। एक्सप्रेस-वे के नजदीकी क्षेत्रों में उद्योगों के विकास के साथ शैक्षणिक व स्वास्थ्य संस्थान, वाणिज्यिक केंद्र खुलने से विकास के साथ रोजगार की नई राह भी खुलेगी।
ऐसे पूरा होगा सफर
- गाजीपुर से लखनऊ- 4 से 4.30 घंटे
- लखनऊ से आगरा- 3 से 3.30 घंटे
- आगरा से नोएडा- 2 से 2.30 घंटे
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे : एक नजर में
लंबाई : 340.824 किमी
सड़क : 120 मीटर चौड़ी
गति : 100 किमी/घंटा, 120 किमी/घंटा की रफ्तार के लिए डिजाइन किया गया है।
हवाई पट्टी: सुल्तानपुर में 3.20 किमी लंबा व 34 मीटर चौड़ा एयर स्ट्रिप लड़ाकू विमानों के लिए।
Updated on:
16 Nov 2021, 3:21 PM IST
Published on:
16 Nov 2021, 10:21 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.