30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के दस जिलों से होकर निकलेगा 22494 करोड़ रुपए लागत से बन रहा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे

गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए 89 फीसदी से अधिक भूमि क्रय की जा चुकी है। दस जिलों से होकर निकलने वाला यह एक्सप्रेस-वे जल्द बनकर तैयार हाेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 17 Jul 2021, 9:35 PM IST

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

लखनऊ ( Lucknow ) प्रदेशवासियों के लिए अच्छी खबर है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे ( Purvanchal Expressway ) का कार्य लगभग पूर्ण हाेने वाला है। 22494 करोड़ रुपए लागत से बन रहा यह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे दस जिलों से होकर गुजरेगा। इस नएक्सप्रेस-वे लखनऊ से गाजीपुर तक वाहन फर्राटा भर सकेंगे। प्रदेश की जनता को राज्य सरकार की यह सबसे बड़ी सौगात होगी। इसके बन जाने के बाद गाजीपुर से प्रदेश की राजधानी लखनऊ की दूरी महज साढ़े तीन घंटे में तय होगी। अभी इस दूरी को तय करने में आठ घंटे से अधिक समय लगता है। इतना ही नहीं इस एक्सप्रेस-वे के बनने के बाद गाजीपुर से दिल्ली का सफर भी महज दस घंटे का रह जाएगा।

यह भी पढ़ें: भारत की धरती पर पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा बर्दाश्त नहीं : केशव प्रसाद मौर्य

नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बनाने में जुटी राज्य सरकार ने प्रदेश के विकास को तेज गति प्रदान करने के लिये गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना के लिये 89 फीसदी से अधिक भूमि का क्रय भी कर लिया है। सीएम योगी जीवन और जीविका को सुरक्षित करने के लिये पूरी तनमयता से जुटे हैं। उन्होंने शनिवार को टीम-9 की बैठक में अधिकारियों को प्रदेश की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के बचे हुए कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने प्रदेश में चल रहे निर्माण कार्यें की गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये हैं।

यह भी पढ़ें: सिद्धार्थनाथ सिंह का प्रियंका पर निशाना, मुख्‍तार जैसों को पालने वाली कांग्रेस किस मुंह से कर रहीं महिला सुरक्षा की बात

विकास की प्रक्रिया को निरंतर आगे बढ़ा रही राज्य सरकार प्रदेश में उद्यमियों को अधिक से अधिक निवेश के लिये आमंत्रित कर रही है। नई-नई फैक्ट्रियां स्थापित हो रही है। पिछली सरकारों के मुकाबले युवाओं को रोजगार के सबसे अधिक अवसर मिले हैँ। इसके लिये उसने राज्य में सुरक्षा का माहौल बनाने के लिये कानून का राज स्थापित करने का भी बड़ा कार्य किया है। विकास की नई सोच के साथ नौजवानों को आगे बढ़ाने वाली राज्य सरकार ने महामारी की चुनौतियों का सामना करते हुए लगातार प्रदेश को आगे बढ़ाने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: कोरोना काल में बेसहारा हुए बच्चों के पालन पोषण का जिम्मा उठाएगी सरकार, प्रतिमाह मिलेगी धनराशि

यह भी पढ़ें: संजय निषाद नहीं छोड़ेगे भाजापा का साथ, मिलकर लड़ेगे विधानसभा चुनाव