25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिद्धार्थनाथ सिंह का प्रियंका पर निशाना, मुख्‍तार जैसों को पालने वाली कांग्रेस किस मुंह से कर रहीं महिला सुरक्षा की बात

यूपी कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शनिवार को कांग्रेस यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा पर लखीमपुर खीरी की अनीता यादव के बहाने यूपी की कानून व्‍यवस्‍था पर निशाना साधने व राजनीति करने को लेकर निशाना साधा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 17 Jul 2021, 8:03 PM IST

Sidharthnath Singh

Sidharthnath Singh

लखनऊ. यूपी कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शनिवार को कांग्रेस यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा पर लखीमपुर खीरी की अनीता यादव के बहाने यूपी की कानून व्‍यवस्‍था पर निशाना साधने व राजनीति करने को लेकर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि मुख्‍तार अंसारी जैसे दुर्दांत अपराधियों को पालने वाली प्रियंका गांधी और उनकी पार्टी किस मुंह से महिला सुरक्षा की बात कर रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि दर्जनों महिलाओं को विधवा और बच्‍चों को अनाथ बनाने वाला मुख्‍तार कांग्रेस के लिए हीरो है। मुख्‍तार अंसारी को बचाने के लिए प्रियंका और उनकी पार्टी की सरकारों ने हर कोशिश की लेकिन योगी सरकार ने महिलाओं और बच्‍चों के गुनाहगार को जेल की सलाखों के पीछे ला पटका।

राज्‍य सरकार के प्रवक्‍ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि योगी सरकार में महिलाओं को सबसे अधिक सुरक्षा और सम्‍मान मिला है। मिशन शक्ति के तहत थाने से लेकर जिला स्‍तर तक महिलाओं के लिए विशेष हेल्‍प डेस्‍क बनाई गई। पिंक बूथ और पिंक प्रेट्रोलिंग जैसी योजनाएं चल रही हैं। आज यूपी की महिलाएं सक्षम हैं। निजी क्षेत्र हो या सरकारी हर जगह निडर हो कर स्‍वाभिमान के साथ कार्य कर रही हैं। कांग्रेस सरकार वाले राज्‍यों में महिलाओं के हालात किसी से छिपे नहीं हैं। प्रियंका वाड्रा को महिलाओं के दर्द से मतलब होता तो वे राजस्‍थान, छत्‍तीसगढ़ और पंजाब जैसे राज्‍यों में महिलाओं का दुख बांटने जातीं। केवल राजनीति के लिए महिलाओं का नाम लेना शर्मनाक है। कांग्रेस को कोई ठोस मुद्दा तलाशना चाहिए जिसे लेकर कम से कम चुनाव में तो जा सकें।

यूपी में सियासी पर्यटन पर आई प्रियंका वाड्रा की कोशिश भ्रम फैला कर प्रदेश का माहौल खराब करने की है, लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं होंगी। अपराधी और आतंकी समर्थक देश विरोधी विपक्ष को सबक सिखाने के लिए यूपी की जनता तैयार बैठी है।