10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुकेश जे भारती की फिल्म ‘प्यार में थोड़ा ट्विस्ट’ का ट्रेलर लॉन्च , लखनऊ के पास की है पूरी कहानी

लखनऊ की लोकेशन में शूट हुई फिल्म 'प्यार में थोड़ा ट्विस्ट' एक्शन-ड्रामा फिल्म है। दर्शकों को रोमांचित करने के लिए इस फिल्म में फन, लव, एक्शन और कॉमेडी सबकुछ है। इंटरनेट पर फिल्म के ट्रेलर और सॉन्ग को शुरुआती रिस्पांस बहुत अच्छा मिल रहा है, जिसे देखकर कहा जा रहा है कि यह फिल्म धमाल मचाने को तैयार है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vivek Srivastava

•

Updated: 10 Feb 2022, 7:54 PM IST

pyarmetwist.jpg

लखनऊ. नवाबों का शहर लखनऊ फिल्म मेकर्स की पहली पसंद बनता जा रहा है। लखनऊ के पास की कहानी पर बनी फिल्म 'प्यार में थोड़ा ट्विस्ट' की शूटिंग लखनऊ में हुई थी। अब इसका ट्रेलर और संगीत जारी हो गया है। बॉलीवुड के हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव, एक्टर अद्विक महाजन, मुकेश जे भारती, मंजू भारती, सौम्या टंडन और निर्देशक महेश ठाकुर ने एक भव्य समारोह में इसे जारी किया। 18 फरवरी को सिनेमाघरों में यह फिल्म रिलीज होगी। ट्रेलर और सॉन्ग को इंटरनेट पर शुरुआती रिस्पांस बहुत अच्छा मिला है, जिसे देखकर कहा जा रहा है कि यह फिल्म धमाल मचाने को तैयार है।

एक्शन-ड्रामा फिल्म 'प्यार में थोड़ा ट्विस्ट' में दर्शकों को रोमांचित करने के लिए फन, लव, एक्शन और कॉमेडी सबकुछ है। फिल्म के अभिनेता मुकेश जे भारती ने बताया कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे लीजेंड डायरेक्टर पार्थो घोष के साथ काम करने का मौका मिला। इसमें में उन्होंने हमेशा मनोबल बढ़ाने का काम किया। अपने सह-अभिनेताओं के साथ काम करना काफी मजेदार रहा। अब यह फिल्म बनकर न केवल तैयार है, बल्कि थियेटर में बहुत जल्द लॉन्च होने वाली है। मैं, अपनी टीम के सभी सदस्यों को साथ देने के लिए धन्यवाद देता हूं।


कुछ ऐसी ही फिल्म की कहानी
‘प्यार में थोड़ा ट्विस्ट’ एक रोमकॉम और एक्शन-ड्रामा फिल्म है। यह उत्तर प्रदेश के लखनऊ के पास की कहानी पर आधारित है। फिल्म के हीरो मुकेश जे भारती और नायिका माया के परिवारों वालों के बीच पुरानी दुश्मनी के बावजूद एक-दूसरे से प्यार करते हैं। फिल्म में ट्विस्ट उस समय आता है जब ज्वाला सिंह उर्फ मिस्टर वांटेड की एंट्री होती है। शहर और पुलिस में हर कोई मिस्टर वांटेड की तलाश में है। ज्वाला सिंह के उर्फ के साथ हर किसी का जीवन कैसे बदलता है। अंत में ये दिल है हिन्दुस्तानी की तरह प्यार की जीत होती है।

कॉमेडी ड्रामा है 'प्यार में थोड़ा ट्विस्ट'
इस फिल्म का निर्माण मंजू भारती ने किया है। विजय सिंह भदौरिया, नूर फातिमा, अजिता सिंह भडौरिया द्वारा निर्मित फिल्म को वीएसबी पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से विवेक फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस ने 'प्यार में थोडा ट्विस्ट' को शूट किया है। नवाबी शहर लखनऊ और इस फिल्म के लिए फुट-टैपिंग संगीत स्कोर भी डिस्को किंग बप्पी लाहिरी द्वारा रचित है। प्यार में थोडा ट्विस्ट एक कॉमेडी ड्रामा है। दर्शकों को कनेक्ट करने में फिल्म पूरी तरह से सफल होगी। इस फिल्म का विरतण सिनेमा द्वारा पैन इंडिया स्तर पर किया जाएगा। यह फिल्म 18 फरवरी, 2022 को सिनेमाघरों को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के बारे में निर्देशक पार्थो घोष और अभिनेता मुकेश जे भारती, रिचा मुखर्जी, राजेश शर्मा, अतुल श्रीवास्तव, गोविंद नामदेव, अल्का अमीन, संतोष शुक्ला, सोमा राठोड़ और अर्पित भदौरिया, राजीव पांडे, ओमकर दास माणिकपुरी, साहेबदास माणिकपुरी, मंजु भारती ने मीडिया से इस बारे में सभी जानकारी साझा की।