30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Quick Read: गाय से टकराकर सड़क पर गिरे दो बुजुर्ग, मौत

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक सड़क दुर्घटना में दो बुजुर्गों की जान चली गई। मामला झांसी-ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 का है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 27 Mar 2021, 2:09 PM IST

Quick Read: गाय से टकराकर सड़क पर गिरे दो बुजुर्ग, मौत

Quick Read: गाय से टकराकर सड़क पर गिरे दो बुजुर्ग, मौत

गाय से टकराकर सड़क पर गिरे, दो की मौत

लखीमपुर खीरी. उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक सड़क दुर्घटना में दो बुजुर्गों की जान चली गई। मामला झांसी-ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 का है। झांसी जिले के बबीना थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार शाम खजरा बुजुर्ग गांव निवासी बनवारी (60 साल) और किशन लाल (60 साल) दोनों एक बाइक से ललितपुर के लिए निकले थे। शाम करीब पांच बजे वे थाना तालबेहट अंतर्गत एनएच-44 पर स्थित ग्राम टेटा जमालपुर के निकट पहुंचे थे कि अचानक बाइक के सामने एक गाय आ गई। जिससे वे गाय से टकराने के बाद सड़क पर गिर गए। इस बीच पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गोरखपुर से लखनऊ के लिए कल से नियमित उड़ान

गोरखपुर. 28 मार्च को गोरखपुर से लखनऊ के लिए सीधी उड़ान शुरू हाे रही है। नई दिल्ली से गोरखपुर आने वाला एयर इंडिया का 72 सीट वाला विमान ही लखनऊ जाएगा। दिन में 11.30 बजे नई दिल्ली से उड़ान भरकर दोपहर 1.30 बजे विमान गोरखपुर पहुंचेगा। दोपहर दो बजे उड़ान भरकर तीन बजे लखनऊ पहुंचेगा। आधे घंटे बाद वहां और फिर 4.30 बजे लखनऊ से गोरखपुर आएगा। करीब आधे घंटे के अंतराल के बाद फिर वही विमान 5.00 बजे नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। इसी के साथ अब गोरखपुर से दिल्ली के लिए इंडिगो, स्पाइस जेट और एयर इंडिया की चार फ्लाइट, हैदराबाद, कोलकाता, बेंगलुरु और प्रयागराज के लिए इंडिगो की एक-एक फ्लाइट, मुंबई की स्पाइस जेट की दो और इंडिगो की एक फ्लाइट तथा लखनऊ की एयर इंडिया की एक फ्लाइट समेत कुल 12 फ्लाइट हो जाएगी।

घर से लापता हुए चाची और भतीजे का शव

हमीरपुर. जरिया थानाक्षेत्र के गांव में चाची और भतीजे के शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने उनके बीच प्रेम प्रसंग की बात कही, वहीं पुलिस की प्राथमिक छानबीन के बाद ऑनरकिलिंग का भी संदेह बना है। जरिया थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली 35 वर्षीय महिला का पड़ोस के 25 वर्षीय पुत्र सत्यवेंद्र सिंह से चाची-भतीजे का रिश्ता है। शनिवार की सुबह दोनों के शव पड़े मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। संतोषी का शव संतराम के मकान में आंगन में पड़ा मिला और उसके गले में साड़ी का फंदा पड़ा था। जबकि सत्यवेंद्र का शव उसके पशुबाड़े में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस समेत फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की तो सामने आया कि बीते दो वर्षों से उनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार की शाम दोनों घर से लापता हो गए थे।

क्रॉसिंग पर ट्रक फंसने से 50 मिनट ठप रहा कानपुर रेल रूट

उन्नाव. उन्नाव जंक्शन से पहले लोकनगर क्रॉसिंग पर शनिवार सुबह खराब ट्रक फंसने से कानपुर-लखनऊ रेल रूट पर यातायात ठप हो गए। करीब पचास मिनट तक अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद रहा। लखनऊ से कानपुर आ रही ट्रेनें जैतीपुर व सोनिक स्टेशन के बीच रोकी गईं और गोमती एक्सप्रेस उन्नाव जंक्शन पर करीब 40 मिनट तक खड़ी रही। कानपुर से लखनऊ जा रही ट्रेनों को मगरवारा रेलवे स्टेशन व गंगा पुल बायां किनारा रेलवे स्टेशन से पहले रोका गया। लोकनगर रेलवे क्रॉसिंग पर सड़क मार्ग बदहाल होने की वजह से अक्सर वाहन फंस जाते हैं। शनिवार की सुबह करीब सवा सात बजे क्रॉसिंग पर लगे जाम में ट्रक अचानक खराबी आने से पटरी पर ही रुक गया। गेटमैन ने चालक से ट्रक को हटाने के लिए कहा तो उसने समस्या बताई। गेटमैन ने ट्रैक पर ट्रक फंसा होने की सूचना स्टेशन अधीक्षक हैदर मेहंदी व परिचालन कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद आरपीएफ व जीआरपी को मेमो दिया गया।

भूमि विवाद में चले लाठी डंडे, छह घायल

हरदोई. हरदोई जिले में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करनपुर मतनी में शुक्रवार रात भूमि विवाद में सौतेले भाइयों और उनके परिजनों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में एक भाई की हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गई, जबकि उसका एक पुत्र और पांच भतीजे घायल हो गए। पुलिस ने सौतेले भाई और उसके पांच पुत्रों समेत आठ लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज किया है। दरअसल, करनपुर मतनी निवासी विजय (65) गांव में ही रहकर खेती करते थे। पास में ही उनके सौतेले भाई गिरींद्र का मकान है। विजय के मकान के सामने सहन की भूमि है। इसी भूमि को लेकर विजय और गिरींद्र के बीच विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात लगभग 10 बजे भूमि विवाद में विजय और गिरींद्र के बीच बातचीत हो गई। विवाद बढ़ा तो गिरींद्र और उसके पांच पुत्रों ने लाठी डंडों से विजय और उसके पुत्रों पर हमला बोल दिया। हमले में विजय की मृत्यु हो गई जबकि अन्य छह घायल हो गए।