31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

election सरकार से गुस्साए लोग उतरे सड़क पर

लोकसभा चुनाव में वोट से करारा जवाब देंगे।

3 min read
Google source verification
 raashtreey rashtrawadi party

लखनऊ , शुद्र राजनीती का देंगे वोटों से करारा जवाब, सरकार से गुस्साए लोग उतरे सड़क पर राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी नें सर्वजन हिताय संरक्षण समिति के साथ प्रमोशन में आरक्षण के विरुद्ध चेतावनी दौड़ का आयोजन किया था जिसमें लोगों से शामिल होने की अपील की थी फलस्वरूप आज सुबह छह बजे 1090 चौराहे पर हजारों पार्टी कार्यकर्ता, समाजसेवी, सरकारी कर्मचारी, महिलाएं और छात्र और एकत्रित होकर मुख्यमंत्री आवास तक चेतावनी दौड़ में शामिल हुए |

 raashtreey rashtrawadi party

सर्वजन हिताय संरक्षण समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र दूबे नें कहा कि अगर पदोन्नति में आरक्षण का आदेश वापस न लिया गया तो सरकार चली जाएगी, वोट की भाषा समझनें वाली सरकार को वोट से ही जवाब दिया जायेगा ।

 raashtreey rashtrawadi party

उन्होंने कहा कि कि इन्द्रा साहनी मामले में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पदोन्नति में आरक्षण को असंवैधानिक करार दिये जाने के बाद 17 जून 1995 को ही पहली बार संविधान संशोधन कर पदोन्नति में आरक्षण लागू किया गया था ।

 raashtreey rashtrawadi party

राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी के अध्यक्ष प्रताप चन्द्रा नें कहा कि पदोन्नति में आरक्षण लागू करने की केन्द्र सरकार की कोशिशों के विरोध में चेतावनी दौड़ के माध्यम से चेतावनी दी गई है अगर अब भी सरकार नहीं चेती तो परिणाम प्रतिकूल होंगे, जल्द ही आगे की रणनिति बनाकर विरोध तेज किया जायेगा ।

 raashtreey rashtrawadi party

महिला प्रकोष्ठ सर्वजन हिताय संरक्षण समिति की प्रांतीय अध्यक्ष रीना त्रिपाठी नें कहा कि ज्ञापन दो अभियान के तहत सभी सांसदों व विधायकों को ज्ञापन देकर मांग की जायेगी कि वे सार्वजनिक तौर पर यह घोषणा करें कि वे पदोन्नति में आरक्षण का विरोध करेंगे अन्यथा देश की तीन करोड़ कर्मचारी, अधिकारी व शिक्षक वोट की राजनीति का आने वाले लोकसभा चुनाव में वोट से करारा जवाब देंगे।

 raashtreey rashtrawadi party

प्रताप चन्द्रा नें बताया कि पिछले साल भी सरकार 117 वा संसोधन लाकर पदोन्नति में आरक्षण लागू करने की फिराक़ में थी पर राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी और सर्वजन हिताय संरक्षण समिति के मजबूत विरोध, मशाल जुलुस, धरनें और एक लाख से ज्यादा पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री को भेजा गया तब सरकार नें विधेयक रोका |