राहुल गांधी की कांग्रेस वर्किंग कमेटी में कुल 51 सदस्य हैं। इनमें 23 सदस्य, 18 स्थायी सदस्य और 10 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। सीडब्लूसी में युवा और दलित चेहरों को ख़ास जगह दी गई है। वहीं बुजुर्ग और पुराने चेहरों को अलविदा कर दिया गया है। राहुल गांधी ने ब्राह्मण चेहरे के तौर पर जितिन प्रसाद पर भरोसा जताया है। जबकि कद्दावर नेता और सांसद प्रमोद तिवारी व जर्नादन द्विवेदी को निराश होना पड़ा है। उप्र से जिन और नेताओं पर विश्वास जताया गया है उनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, बाराबंकी से सांसद रह चुके पीएल पुनिया, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह को सीडब्ल्यूसी में जगह दी गयी है। इसके अलावा नए चेहरे को रूप में देवरिया निवासी और यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद्र यादव को भी भी जगह मिली है। यह पिछड़ी जाति से आते हैं। इसके अलावा खुद राहुल गांधी और सोनिया गांधी उप्र से ही हैं।