यूपी में तबाही की बारिश से पिछले 24 घंटों के दौरान 18 लोगों की मौत हो गई। गोण्डा और कुशीनगर में तीन-तीन, बिजनौर और मिर्जापुर में दो-दो, बहराइच, सीतापुर, मेरठ, उन्नाव, औरैया, सुल्तानपुर, जौनपुर और एटा में एक-एक व्यक्ति की जान गयी है। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार यूपी में बारिश अगले 2-3 दिन तक जारी रहेगी। बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश 10 सेंटीमीटर बिजनौर में हुई। बीकापुर और गौतमबुद्ध नगर में 9-9 सेंटीमीटर, सुल्तानपुर, उन्नाव और अयोध्या में 8-8 सेंटीमीटर व मेरठ और संभल में 7-7 सेंटीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।