लखनऊ. यूपी में बे मौसम बारिश व ओलावृष्टि ने किसानों के साथ-साथ अन्य लोगों को भी परेशान कर के रख दिया। होली से लगातार प्रदेश के कई इलाकों में रुक-रुक बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने इस पर चेतावनी भी जारी की है जिसके अनुसार रविवार तक मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा। प्रदेश के करीब 10 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि होगी और तेज हवाएं भी चलेगी। जिन जिलों में गुरुवार से बारिश हो रही उनमें बांदा, पीलीभीत, गोण्डा, सीतापुर, लखनऊ, फतेहपुर, अयोध्या, बहराइच, देवरिया जैसे जिलें शामिल है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक यहां रुक-रुक बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं मौसम के इस तांडव से यूपी के विभिन्न जिलों से अब तक 20 लोगों की जान जा चुकी है।