अयोध्या. Raja Bhaiya Statement on UP Vidhansabha Chunav 2022. आगामी विधानसभा चुनाव (Vidhanasabha Chunav) में कुछ ही महीनों का वक्त रह गया है। बड़े राजनीतिक दलों के साथ ही छोटे दलों ने भी चुनावी बिगुल फूंक दिया है। अयोध्या से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा के रघुराज प्रताप सिंह (Raja Bhaiya) ने जन संकल्प यात्रा की शुरुआत कर दी है। उन्होंने राम नगरी में यपी विधानसभा चुनाव को लेकर होने वाली तैयारियों का ऐलान किया है। उन्होंने राम जन्मभूमि में रामलला व हनुमान गढ़ी का दर्शन कर अयोध्या से चुनावी शंखनाद किया हैं। रामनगरी में दर्शन पूजन के बाद राजा भैया ने कहा कि भगवान राम हमारे आराध्य हैं और हम सबके दिल में है। चुनाव पर कहा कि जहां मजबूत सीटें होंगी वहां चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतारेंगे।