1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मैं समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में योगदान दूंगा’, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के साले की फेसबुक पोस्ट के बाद UP में बढ़ी सियासी हलचल!

Deputy CM Brajesh Pathak And Rajeev Tripathi News: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साले राजीव कुमार त्रिपाठी ने फेसबुक पोस्ट के जरिए 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार करने का ऐलान किया है। उन्होंने समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में योगदान देने और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने की बात कही है।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Harshul Mehra

Sep 01, 2026

rajeev tripathi samajwadi party support brajesh pathak brother in law

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक। फोटो सोर्स-पत्रिका न्यूज

Deputy CM Brajesh Pathak And Rajeev Tripathi News: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। एक तरफ राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी जारी है तो दूसरी ओर नेताओं और उनके करीबियों के राजनीतिक रुख भी सामने आने लगे हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के साले राजीव कुमार त्रिपाठी की एक फेसबुक पोस्ट ने यूपी की सियासत में चर्चा बढ़ा दी है।

राजीव त्रिपाठी ने अपनी पोस्ट के जरिए 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार करने और पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में योगदान देने की बात कही है।

ब्रजेश पाठक के साले हैं राजीव त्रिपाठी

राजीव कुमार त्रिपाठी, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक के छोटे भाई हैं। उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट में खुद इस पारिवारिक संबंध का जिक्र किया है। राजीव त्रिपाठी ने लिखा कि नम्रता पाठक उनकी सगी बड़ी बहन हैं, जबकि ब्रजेश पाठक उनके जीजा हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने राजनीतिक रुख को लेकर भी स्पष्ट बात कही।

'राजनीतिक कारणों से बहन-जीजा से कोई संबंध नहीं'

राजीव त्रिपाठी ने अपनी पोस्ट में कहा कि राजनीतिक कारणों से उनका अपनी बहन नम्रता पाठक और जीजा ब्रजेश पाठक से कोई राजनीतिक संबंध नहीं है। उन्होंने लिखा कि उनके इस फैसले से यदि उनकी बहन और जीजा को कष्ट हुआ है तो वह अपने भविष्य को देखते हुए उनसे क्षमा मांगते हैं।

2027 में सपा के लिए प्रचार करने का ऐलान

राजीव त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी के समर्थन में अपनी राजनीतिक भूमिका को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वह समाजवादी विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी के प्रचार-प्रसार और विस्तार के लिए काम करेंगे। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में योगदान देने की बात कही है।

जातीय समीकरण से अलग समाजवाद की विचारधारा आगे बढ़ाने की बात

अपनी पोस्ट में राजीव त्रिपाठी ने कहा कि वह जातीय समीकरण और जातिवाद को ध्यान में रखे बिना सभी जातियों के बीच समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने समाजवादी पार्टी की विचारधारा के प्रचार और विस्तार को अपने राजनीतिक रुख का हिस्सा बताया।

राजीव त्रिपाठी की पोस्ट से यूपी की सियासत में चर्चा

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के सगे साले की ओर से समाजवादी पार्टी के समर्थन में खुलकर सामने आने के बाद उनकी फेसबुक पोस्ट चर्चा में है। खास तौर पर 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के ऐलान को राजनीतिक तौर पर देखा जा रहा है। राजीव त्रिपाठी ने अपनी पोस्ट के जरिए यह स्पष्ट किया है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में प्रचार-प्रसार करने और पार्टी को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में योगदान देने की इच्छा रखते हैं।